Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

International Hindi Day : अंतरराष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर मॉरीशस में के.बी. व्यास के कार्यक्रम

9 से ग्यारह जनवरी तक हाइकु पाठ, सांस्कृतिक आयोजन और ज्ञान-यात्रा में सहभागिता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

International Hindi Day : मॉरीशस में अंतरराष्ट्रीय हिन्दी दिवस के मौके पर भारत के साहित्यकार के.बी. व्यास 3 दिनों तक होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भारत सरकार और मॉरीशस सरकार द्वारा स्थापित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सचिवालय, मॉरीशस में 9 और दस जनवरी को अंतरराष्ट्रीय हिन्दी दिवस का आयोजन कर रहा है।

9 जनवरी को के.बी. व्यास हाइकु काव्य पाठ करेंगे। दस जनवरी को वे अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सचिवालय के कार्यक्रम का संचालन करेंगे। इस दौरान इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशंस की ओर से नृत्य नाटिका ‘गंगा’ प्रस्तुत की जाएगी। इन दो दिनों के कार्यक्रमों में भारत, मॉरीशस, कतर, यूएई, सिंगापुर, नीदरलैंड और जापान के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Advertisement

ग्यारह जनवरी को हिन्दी स्पीकिंग यूनियन और आर्य समाज, मॉरीशस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में के.बी. व्यास ब्रह्मलीन युग मनीषी प्रोफेसर हिम्मत सिंह सिन्हा की ‘ज्ञान-यात्रा’ के छठे पड़ाव को पूरा करेंगे। इस कार्यक्रम में मॉरीशस सरकार के केंद्रीय मंत्री डा कविराज शर्मा सुकून, जो क्षेत्रीय शिक्षा, विज्ञान और अनुसंधान मंत्रालय का कार्यभार संभालते हैं, भी मौजूद रहेंगे।

Advertisement

Advertisement
×