Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

International Chess Day : पंचकूला में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाई शानदार रणनीति, शतरंज टूर्नामेंट में जमकर चलीं दिमागी चालें

अंडर-7, अंडर-10 और अंडर-15 वर्ग में खिलाड़ियों ने जीते खिताब, बालिका खिलाड़ियों को भी किया गया सम्मानि

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

International Chess Day :इंटरनेशनल चेस डे के अवसर पर पंचकूला में आयोजित शतरंज टूर्नामेंट में नन्हे खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक सोच और खेल कौशल से प्रभावित किया। चेस टैक्टिस एकेडमी और बलमचेन ब्लूहेन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-7, अंडर-10 और अंडर-15 वर्ग के बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने धैर्य, एकाग्रता और सटीक रणनीति का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की सराहना बटोरी।

कार्यक्रम में बलमचेन ब्लूहेन के  आसीम शर्मा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि सोचने और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

टूर्नामेंट के संचालन में चीफ आर्बिटर मनोज वर्मा और आर्बिटर जानवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि तकनीकी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी गौरव ने संभाली। चेस टैक्टिस एकेडमी के कोच मनोज वर्मा ने बताया कि युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी इस तरह के टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

इन खिलाड़ियों ने जीते खिताब

अंडर-15 वर्ग

प्रथम : आरव बजाज

द्वितीय : अद्विक

अंडर-10 वर्ग

प्रथम : हरतेग सिंह

द्वितीय : सक्षम वर्मा

अंडर-7 वर्ग

प्रथम : अदम्य बेम्बी

द्वितीय : आर्यन मित्तल

बालिका खिलाड़ियों को मिला विशेष सम्मान

टूर्नामेंट में बालिका खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए। अंडर-15 वर्ग में योजस्वनी और अंडर-10 वर्ग में प्राव्या सोनी को स्पेशल प्राइज देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement
×