Inter Circle Kho-Kho Tournament : मुंबई को हराकर फाइनल में पहुंची चंडीगढ़, भोपाल की पुरुष-महिला टीम भी खिताबी दौड़ में
मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाने वाले संजू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ सर्कल की ओर से आयोजित इंटर सर्कल खो-खो टूर्नामेंट में चंडीगढ़ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई मेट्रो को सेमीफाइनल मुकाबले में 2 अंक और एक पारी से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाने वाले संजू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे पुरुष सेमीफाइनल में भोपाल सर्कल की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अमरावती को 6 अंक और एक पारी से पराजित किया। इस जीत के साथ भोपाल की टीम भी फाइनल में पहुंच गई।
महिला वर्ग में बेंगलुरु और भोपाल का दबदबा
महिला वर्ग के सेमीफाइनल में बेंगलुरु ने जबरदस्त वापसी करते हुए दिल्ली को 5 अंकों से हराया। बेंगलुरु की टीम पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद संयम और रणनीति के दम पर मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही।
एक अन्य महिला सेमीफाइनल में भोपाल ने कोलकाता को 7 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस तरह भोपाल सर्कल की पुरुष और महिला दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में पहुंचने में सफल रहीं। अब टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में चंडीगढ़ और भोपाल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, जहां दोनों सर्कल खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे।

