Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एशियन एमटीबी साइकिलिंग के लिए भारतीय टीम का चयन 12 को

23 से 26 जून तक उज़्बेकिस्तान में आयोजित होगी साइकिलिंग प्रतियोगिता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

Advertisement

एशियन माउंटेन बाइक (एमटीबी) साइकिलिंग प्रतियोगिता 23 से 26 जून तक उज़्बेकिस्तान में आयोजित होगी। इसके लिए भारतीय टीम का चयन 12 अप्रैल को हरियाणा के मोरनी हिल में किया जाएगा।

भारतीय साइकिलिंग महासंघ द्वारा आयोजित इस चयन ट्रायल में पुरुष, महिला, अंडर-23 पुरुष वर्ग के साथ-साथ जूनियर लड़के एवं लड़कियों की श्रेणियों में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। देशभर से करीब 150 खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लेकर अपने प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के महासचिव नीरज तंवर ने बताया कि चयन ट्रायल को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के लिए गर्व का विषय है कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का चयन मोरनी हिल की पहाड़ियों में हो रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि मोरनी क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों से लगातार राष्ट्रीय स्तर की साइकिलिंग प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिसमें हर साल लगभग 700 खिलाड़ी भाग लेते रहे हैं।

इस ट्रायल में राष्ट्रीय पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। भारतीय साइकिलिंग महासंघ के महासचिव मनिंदर पाल सिंह और चयन समिति के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद रहकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे और अंतिम टीम का चयन करेंगे।

Advertisement
×