‘चार साल में पंजाब में महिलाओं को एक धेला नहीं मिला, नशा बढ़ा, रोजगार घटा’
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और आप पर किया हमला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घनौर कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान पंजाब की कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों को झूठे वादों के सहारे वोट लिए गए, लेकिन चार साल बीत जाने के बावजूद महिलाओं को कोई लाभ नहीं मिला।
नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी के महिला लाभ योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि आप ने महिलाओं को 1,000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन आज तक यह पैसा किसी के खाते में नहीं पहुँचा। इसके विपरीत हरियाणा में उनकी सरकार ने बजट में 5,000 करोड़ रुपये रिजर्व कर महिलाओं के खाते में 2,100 रुपये ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री ने पंजाब में बढ़ते नशे और घटते रोजगार पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आप ने नशा मुक्त पंजाब और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन चार साल में स्थिति और बिगड़ी है। सभा में उन्होंने लोगों से समर्थन में ताली बजाने को कहा।
सैनी ने मनरेगा में सुधार का भी हवाला देते हुए बताया कि पहले 100 दिन की रोजगार गारंटी थी, अब यह 125 दिन तक बढ़ा दी गई है और इसका पैसा सीधे गांवों के विकास कार्यों में खर्च होगा। उन्होंने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
इस मौके पर जब मीडिया ने बाबा रहीम को पैरोल देने के बारे में पूछा, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कोर्ट का मामला है।

