Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

चंडीगढ़ से उत्तराखंड जा रही अवैध शराब की खेप पकड़ी

  पुलिस की क्राइम ब्रांच-1 ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चंडीगढ़ से उत्तराखंड ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

Advertisement

पुलिस की क्राइम ब्रांच-1 ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चंडीगढ़ से उत्तराखंड ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 पेटियां अंग्रेजी शराब तथा तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन जब्त किया है।

डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में अवैध अंग्रेजी शराब लोड कर चंडीगढ़ से उत्तराखंड भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर विजय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेक्टर-23/24 के बीच पुराने डंपिंग ग्राउंड के पास नाकाबंदी की। जांच के दौरान संदिग्ध महिंद्रा पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में काली तिरपाल के नीचे छिपाकर रखी गई इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की 25 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। वाहन चालक की पहचान अनुराग उर्फ नीला (21) निवासी जिला हरिद्वार, उत्तराखंड के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisement
×