Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सैकड़ों स्कूली विद्यार्थियों ने ली शपथ, प्रयोग फाउंडेशन व सर्वप्रेम फाउंडेशन ने सेक्टर 29 के मॉर्डनवेज स्कूल में किया कार्यक्रम का आयोजन

पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता से विद्यार्थियों ने ध्वनि प्रदूषण न फैलाने का दिया संदेश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh News : सिटी ब्यूटीफुल में प्रयोग फाउंडेशन व सर्वप्रेम फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान ध्वनि द पीस के माध्यम से स्थानीय सेक्टर 29 स्थित मॉर्डनवेज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरा सैकड़ों विद्यार्थियों ने ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध जागरूकता अभियान में शामिल होने तथा प्रदूषण न फैलाने के संबंध में शपथ ली।

दंत रोग चिकित्सक डॉ.कविता शर्मा के मंच संचालन आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रिंसीपल इंजी.गिरीश सचदेवा ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण गंभीर चिंता का विषय है। दोनों संस्थाएं मिलकर सुरक्षित भविष्य के मद्देनजर राष्ट्र निर्माण तथा राष्ट्र हित में कार्य कर रही हैं। जिसमें स्कूल का प्रत्येक अध्यापक और विद्यार्थी इसमें साथ है। डॉ.रोमिका वढेरा ने दैनिक दिनचर्या के दौरान विद्यार्थियों द्वारा हैडफोन लगाने, मोटरसाइकिल के पटाखे बजाने, उंची आवाज में म्यूजिक सुनने की आदतों को ध्वनि प्रदूषण का बड़ा कारण बताया।

Advertisement

विषय विशेषज्ञ संजय ओझा ने प्रदूषण नियंत्रण कमेटी के माध्यम से लागू किए गए नियमों के बारे में बताया। इस अवसर पर ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित स्कूली विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Advertisement

साहित्यकार सीमा गुप्ता, डॉ.अशोक वढेरा तथा प्रदीप ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए अंग्रेजी भाषा की भाषण प्रतियोगिता में जसरूल को प्रथम व इश्तिा को द्वितीय, हिंदी भाषा की भाषण प्रतियोगिता में नवजस को प्रथम तथा सिमरन को द्वितीय तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में इश्तिा व निधि चौहान को क्रमश प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि बहुत जल्द ध्वनि द पीस प्रोजेक्ट का विस्तार करते हुए चंडीगढ़ से बाहर ट्राईसिटी में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसके चलते पंचकूला व मोहाली में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्कूल निदेशक डॉ.अंजली सचदेवा ने इस आयोजन के लिए दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोगों की दिनचर्या में ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध कार्य करने की आदत शामिल हो सके।

Advertisement
×