Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एचपीएससी ट्रेजरी ऑफिसर मेंस परीक्षा 25 जनवरी को, 926 अभ्यर्थी दौड़ में

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) ने ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब फाइनल यानी मेंस परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आयोग की ओर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) ने ट्रेजरी ऑफिसर और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब फाइनल यानी मेंस परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार मेंस परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

एचपीएससी ने वर्ष 2023 में ट्रेजरी ऑफिसर के 5 और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के 30 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई थी। ट्रेजरी ऑफिसर के 5 पदों में जनरल वर्ग के लिए 2, एससी, बीसीए और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए एक-एक पद आरक्षित है।

Advertisement

वहीं असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के 30 पदों में जनरल के लिए 16, एससी के लिए 6, बीसीए के लिए 4, बीसीबी के लिए 1 और ईडब्ल्यूएस के लिए 3 पद शामिल हैं। प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम के आधार पर ट्रेजरी ऑफिसर के 5 पदों के लिए 83 और असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के 30 पदों के लिए 843 अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा के लिए योग्य पाया गया है। परिणाम में यह भी सामने आया है कि ट्रेजरी ऑफिसर में 8 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर में 164 आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी जनरल कटऑफ में शामिल हुए हैं।

Advertisement

Advertisement
×