Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर भीषण हादसा, तीन की मौत; दो गंभीर घायल

मौली के टाबर गांव के पास स्विफ्ट कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; कार में फंसे पांच लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, दो चंडीगढ़ रेफर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
घायलों को अस्पताल लाती टीम।
Advertisement

पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर मौली क्षेत्र के गांव टाबर के पास सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में स्विफ्ट कार सवार दो युवकों और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-32 चंडीगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार में चार युवक और एक युवती सवार थे। गांव टाबर के पास उनकी कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

सूचना मिलते ही मौली चौकी प्रभारी रामकरण और जांच अधिकारी सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सभी को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक युवती की पहचान दिव्या के रूप में हुई है। वह शहजादपुर की रहने वाली बताई जा रही है और मोहाली की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। हादसे में मारे गए दो अन्य लोगों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

घायलों में डेराबस्सी, पंजाब निवासी पुष्कर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे सेक्टर-32 चंडीगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं अमित कुमार को कार से बाहर निकालते समय पैर में शीशा लगने से चोट आई। पुलिस के मुताबिक दोनों घायलों का उपचार जारी है।

जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों के बयान दर्ज होने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×