Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

जीरकपुर के वीआईपी रोड पर गुंडागर्दी, डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट के बाद हवाई फायरिंग

जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित केसरी प्लाजा मार्केट में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के दौरान मारपीट, कुर्सियां चलने और कथित तौर पर हवाई फायरिंग की घटना सामने आई। घटना...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जीरकपुर के वीआईरी रोड पर हुई घटना की सीसीटीवी फुटेज।-हप्र
Advertisement
जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित केसरी प्लाजा मार्केट में सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के दौरान मारपीट, कुर्सियां चलने और कथित तौर पर हवाई फायरिंग की घटना सामने आई। घटना के बाद बाजार में मौजूद दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना केसरी प्लाजा मार्केट में शिकायतकर्ता कमल कुमार की दुकान के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कुछ युवकों में पहले धक्का-मुक्की शुरू हुई। इसी दौरान एक डिलीवरी ब्वॉय को घेरकर उसके साथ मारपीट की गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर हथियार से हवा में फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर बाजार में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

Advertisement

सूचना मिलने पर जीरकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर सौरव, अंकित दोनों निवासी न्यू चंडीगढ़ और मोंटू वीआईपी रोड, जीरकपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं तथा आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच के लिए मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Advertisement

केसरी प्लाजा के दुकानदारों ने मांगी सुरक्षा

वहीं, केसरी प्लाजा के दुकानदारों ने पुलिस से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जांच अधिकारी एएसआई तथा हवलदार राजिंदर सिंह मामले की आगामी जांच कर रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×