Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Holidays 2026 : चंडीगढ़ के स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 23 मई से 30 जून तक समर वेकेशन; रक्षाबंधन और करवा चौथ पर लोकल हॉलिडे

शिक्षकों के लिए 29 और 30 जून वर्किंग डे रहेंगे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रतीकात्मक फोटो।
Advertisement

Holidays 2026 : चंडीगढ़ के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए वर्ष 2026 की छुट्टियों का शेड्यूल तय हो गया है। शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के बाद जारी आदेशों के अनुसार, इस साल गर्मियों की छुट्टियां 23 मई से शुरू होंगी। विभाग ने स्थानीय अवकाशों (लोकल हॉलिडे) की सूची भी स्पष्ट कर दी है।

शिक्षकों को दो दिन पहले आना होगा

Advertisement

शेड्यूल के मुताबिक, समर वेकेशन 23 मई 2026 (शनिवार) से 30 जून 2026 (मंगलवार) तक कुल 39 दिनों की होंगी। हालांकि, विद्यार्थियों के लिए 30 जून तक छुट्टी रहेगी, लेकिन शिक्षकों के लिए 29 और 30 जून वर्किंग डे रहेंगे।

Advertisement

रक्षाबंधन और करवा चौथ पर छुट्टी

प्रशासन ने इस साल दो लोकल हॉलिडे घोषित किए हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) और करवा चौथ पर 29 अक्तूबर 2026 (गुरुवार) को स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा, एक स्थानीय अवकाश स्कूल के प्रिंसिपल या हेड के विवेक पर तय किया जा सकेगा।

ऑटम और विंटर ब्रेक की तिथियां

ऑटम ब्रेक: 7 नवंबर 2026 से 11 नवंबर 2026 तक (5 दिन)।

विंटर ब्रेक: 1 जनवरी 2027 से 13 जनवरी 2027 तक (13 दिन)।

शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में दूसरे शनिवार को अवकाश रहेगा। बैठक में डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन और जिला शिक्षा अधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
×