Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Holi Special : होली पर ‘जेल वाली’ गुजिया का जलवा, Sector 22 Chandigarh में रोज 100 किलो बिक्री

यह सभी बुडैल जेल के कैदियों द्वारा बनाई गई है

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Holi Special : होली का त्यौहार है और होली पर रंग और गुजिया खूब बिकती है और चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में कैदियों द्वारा बनाई जा रही गुजियों की खूब डिमांड है और रोजाना 100 किलो गुजिया भी बिकती है।

Advertisement

यह सभी बुडैल जेल के कैदियों द्वारा बनाई गई है जो इस नव सृजन स्टोर पर बिकती है और सबसे बड़ी बात इसमे किसी भी तरह की मिलावट नहीं होती। यहां बनाई जाने वाली मिठाइयों को खास तौर पर देसी घी से बनाया जाता है। जेल के कैदियों द्वारा हर्बल कलर भी खासतौर पर बनाए गए हैं।

Advertisement

सबसे बड़ी बात यह काफी रीजनेबल रेट पर उपलब्ध है देसी घी की मिठाइयों की बात करें तो बेसन के लड्डू और बूंदी के लड्डू 300 रुपये किलो, खोया बर्फी और मिल्क केक ₹400 किलो, बेसन बर्फी देसी घी 320 रूपये किलो, गुजिया 300 रूपये किलो, जलेबी 250 रूपये किलो है। ओर हर्बल कलर 100 ग्राम का 20 रूपये पैकेट है जो भी कैदियों द्वारा बनाया गया है। ओर उन्हें होली पर इस बार 400 किलो गुजिया बिकने का अनुमान है।

नवसृजन स्टोर की मैनेजर जया सरकार ने बताया कि यह सभी बड़े हाइजीनिक तरीके से मिठाइयां बनाई जाती है और खासतौर पर देसी घी से तैयार की जाती है इसलिए भी उनकी डिमांड बहुत है।

Advertisement
×