Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पंचकूला के सेक्टर-16 में खेली फूलों की होली

शनिवार देर रात तक पंचकूला के सैक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर गीता मनीषी गुरुदेव स्वामी ज्ञानानंद महाराज के पावन आशीर्वाद से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंचकूला के सेक्टर-16, अग्रवाल भवन में फूलों की होली के मौके पहुंची राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा का स्वागत करते विनीत जैन। -हप्र
Advertisement

शनिवार देर रात तक पंचकूला के सैक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर गीता मनीषी गुरुदेव स्वामी ज्ञानानंद महाराज के पावन आशीर्वाद से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा और पूर्व विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने शिरकत की । इसके अतिरिक्त जिला प्रधान अजय मित्तल सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए श्री कृष्ण कृपा परिवार के सदस्य विनीत ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

Advertisement

इस बार आयोजन को और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान किया गया। पूरे शहर से श्रद्धालुओं ने भाग लेकर राधा-कृष्ण संग फूलों की होली खेली। भजन-कीर्तन, संकीर्तन और भक्तिमय संगीत से पूरा अग्रवाल भवन गुंजायमान रहा। इस अवसर पर समाजसेवी प्रदीप गोयल, अमित जिंदल, तेजिंदर टोनी, रंजीता मेहता, उमेश सूद, महिला विंग की प्रधान रुपाली विनीत जैन उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×