Holi Milan: एनर्जेटिक योग परिवार ने यवनिका पार्क में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
Holi Milan: पंचकूला एनर्जेटिक योग परिवार की ओर से यवनिका पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग परिवार के सदस्यों ने रंगों के इस पावन पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ...
Holi Milan: पंचकूला एनर्जेटिक योग परिवार की ओर से यवनिका पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग परिवार के सदस्यों ने रंगों के इस पावन पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और पुष्प डालकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनमें गीत-संगीत और योगिक कार्यक्रम शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए और उपस्थित लोगों ने इनका भरपूर आनंद लिया।
समारोह में उन योगियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने नियमित योग अभ्यास के माध्यम से अपने स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार किया है। महिला वर्ग में सर्वाधिक वजन कम करने के लिए श्रीमती राज रानी को सम्मानित किया गया, जबकि पुरुष वर्ग में विप्पन कुमार बस्सी को सबसे अधिक वजन कम करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा महावीर गोयल को योग परिवार के प्रति उनके उत्कृष्ट कार्यों और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर योगाचार्य विनोद बजाज ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम ही नहीं, बल्कि यह मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी स्रोत है। उन्होंने बताया कि एनर्जेटिक योग परिवार हर वर्ष होली मिलन जैसे कार्यक्रम आयोजित करता है, जिससे योग परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और एकता और अधिक मजबूत होती है।
उन्होंने कहा कि यहां आने वाला प्रत्येक योगी उनके लिए परिवार के सदस्य के समान है और उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाता है। योग परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के लिए समय-समय पर खून की जांच, बीएमआई टेस्ट और अन्य स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों के लिए जलपान की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में धरमवीर गोयल, प्रदीप सिंघल, धनराज, नीतू सैनी, नीले सिंह सैनी, जगदीश ठुकराल, आशुतोष और रणधीर सिंह सैनी सहित समस्त अध्यापक वर्ग से सुमन गुगलानी, रेनू, इंदू और व्यवस्थापक वर्ग से सुनील चौफला, तरुण शर्मा सहित उपरोक्त का विशेष योगदान रहा।

