Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PGI में 12 फरवरी को HIV Update 2026, जानिये क्या होगी खास चर्चा

HIV Update 2026 : एचआईवी जांच, इलाज और रोकथाम से जुड़ी नई गाइडलाइंस और व्यावहारिक जानकारी साझा करने के लिए पीजीआईएमईआर में 12 फरवरी को ‘PGI HIV Update 2026’ नाम से अर्धदिवसीय सीएमई आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

HIV Update 2026 : एचआईवी जांच, इलाज और रोकथाम से जुड़ी नई गाइडलाइंस और व्यावहारिक जानकारी साझा करने के लिए पीजीआईएमईआर में 12 फरवरी को ‘PGI HIV Update 2026’ नाम से अर्धदिवसीय सीएमई आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक नेहरू अस्पताल के एल.टी 1 में होगा।

इस अकादमिक आयोजन का संचालन Centre of Excellence in HIV Care, आंतरिक चिकित्सा विभाग द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम को नेशनल एड्स कंट्रोल आग्रेनाइजेशन का सहयोग प्राप्त है।

Advertisement

इन विषयों पर होगी विशेषज्ञ चर्चा

दोपहर 1:30 से 2:00 बजे तक सीएमई पंजीकरण होगा। इसके बाद क्रमवार सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

 एचआईवी, सीडी4 और वायरल लोड परीक्षण
डॉ. बिमान सैकिया, विभागाध्यक्ष, इम्यूनोपैथोलॉजी विभाग, पीजीआईएमईआर परीक्षण प्रक्रियाओं और मॉनिटरिंग की भूमिका स्पष्ट करेंगे।

एआरटी की शुरुआत और मॉनिटरिंग
डॉ. शंकर नायडू, आंतरिक चिकित्सा विभाग, उपचार प्रारंभ करने के मानक और फॉलोअप रणनीतियों पर प्रकाश डालेंगे।

माता से शिशु में संक्रमण की रोकथाम
डॉ. जसलीन कौर पीपीटीसीटी कार्यक्रम के व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा करेंगी।

पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस
चाय विश्राम के बाद प्रो. अमन शर्मा आकस्मिक जोखिम की स्थिति में अपनाए जाने वाले प्रोटोकॉल समझाएंगे।

एचआईवी और कैंसर
डॉ. रविंदर कौर सचदेवा एचआईवी संक्रमित मरीजों में कैंसर के जोखिम और प्रबंधन पर जानकारी देंगी।

सत्रों की अध्यक्षता पीजीआईएमईआर और जीएमसीएच 32 के वरिष्ठ विशेषज्ञ करेंगे, जिससे अकादमिक विमर्श को व्यापक आयाम मिलेगा।

चिकित्सकों के लिए ‘अपडेट प्लेटफॉर्म’

आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों, मेडिकल अधिकारियों और नर्सिंग स्टाफ के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। उद्देश्य है कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के नवीनतम दिशानिर्देशों को व्यवहारिक स्तर पर लागू करने की समझ विकसित हो सके।

कार्यक्रम निदेशक प्रो. अमन शर्मा और उप कार्यक्रम निदेशक डॉ. शंकर नायडू ने इसे ‘अकादमिक फेस्ट’ बताते हुए अधिकतम सहभागिता का आह्वान किया है। अधिक जानकारी के लिए सोनिया शर्मा से 9988994326 पर या coecmepgi@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

क्यों अहम है यह सीएमई

विशेषज्ञों के अनुसार, एचआईवी अब एक नियंत्रित की जा सकने वाली दीर्घकालिक बीमारी है, लेकिन इसके लिए समय पर जांच, सही दवा और नियमित फॉलोअप जरूरी है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को नवीनतम राष्ट्रीय दिशानिर्देशों की जानकारी होना आवश्यक है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों, मेडिकल अधिकारियों और नर्सिंग स्टाफ के लिए तैयार किया गया है।

Advertisement
×