Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

माधव गीता विद्या मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

वक्ताओं ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति से हिंदू धर्म को बचाना होगा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
मोरनी मंडल की ओर से रविवार को माधव गीता विद्या मंदिर, मोरनी में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला संघचालक ब्रिगेडियर बेअंत परमार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर ब्रह्मऋषि संस्कृत महाविद्यालय, विराटनगर पिंजौर के प्राचार्य आचार्य कपिल देव ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलजीत ने की।

सम्मेलन में मोरनी मंडल के विभिन्न गांवों से काफी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ब्रिगेडियर बेअंत परमार ने “पांच परिवर्तन” तथा वर्तमान समय में हिंदू राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन काल से आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध रहा है, लेकिन विदेशी आक्रमणों के दौरान समाज को जाति, मत और पंथों में विभाजित कर उसकी एकता को कमजोर किया गया। आचार्य कपिल देव ने कहा कि भारत की पारंपरिक परिवार व्यवस्था विश्व में आदर्श मानी जाती थी। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य भोगवादी विचारधारा के प्रभाव से परिवार व्यवस्था कमजोर हो रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×