Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

'Her Health Matters' : पीजीजीसी-11 में छात्राओं ने सीखे स्वस्थ जीवनशैली और हृदय को तंदुरुस्त रखने के गुर

नेस्ट भारत व युवा कार्यक्रम के सहयोग से जूलॉजी और जेंडर इक्विटी विभाग ने किया सेमिनार का आयोजन, विशेषज्ञों ने दिए अहम टिप्स

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Her Health Matters :  चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (PGGC-11) में छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। 'Her Health Matters' (हर हेल्थ मैटर्स) थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों ने किशोरियों को बेहतर जीवनशैली अपनाने और बीमारियों से बचाव के तरीके बताए।

कॉलेज की प्राचार्या सुश्री दीपशिखा के मार्गदर्शन में यह आयोजन जूलॉजी विभाग तथा जेंडर इक्विटी एंड सेल्फ डिफेंस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें 'नेस्ट भारत' और 'युवा कार्यक्रम' का विशेष सहयोग रहा।

Advertisement

विशेषज्ञों ने स्वच्छता और हृदय स्वास्थ्य पर किया फोकस

कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचीं यूटी स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. लक्ष्मी सिंह ने किशोरियों के स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और सर्वांगीण तंदुरुस्ती पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, दिल्ली के अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. राजप्रीत सिंह ने हृदय को स्वस्थ रखने के मूलभूत सिद्धांतों से छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने समझाया कि कैसे दिनचर्या में छोटी-छोटी स्वस्थ आदतों को शामिल कर गंभीर बीमारियों के खतरे को टाला जा सकता है।

Advertisement

सशक्तिकरण के लिए स्वास्थ्य जागरूकता जरूरी

सेमिनार के दौरान फार्माकोविजिलेंस वैज्ञानिक प्रकृति वत्स ने 'नेस्ट-भारत' और 'युवा कार्यक्रम' के विजन को साझा किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए स्वास्थ्य जागरूकता को सबसे अहम कदम बताया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश कौर, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम, और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभागाध्यक्ष व जेंडर इक्विटी सोसाइटी की संयोजक डॉ. सोनिया कुमार की अहम भूमिका रही। साथ ही, सोसाइटी की चीफ स्ट्रेटेजिस्ट सुश्री अनामिका गहलियान, सुश्री संजू रानी और समन्वयक दीक्षा  कार्यक्रम का बेहतरीन समन्वय किया। सेमिनार में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और कार्यक्रम का समापन विधिवत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Advertisement
×