Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जीएमएसएच-16 में नशा मुक्ति एवं उपचार केंद्र का स्वास्थ्य सचिव ने किया निरीक्षण

सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच अस्पताल, चंडीगढ़ में गत 27 जनवरी को पुन: प्रारम्भ किए गए ड्रग डी-एडिक्शन एवं ट्रीटमेंट सेंटर का शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव, यूटी मंदीप सिंह बराड़ द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति उपचार हेतु उपलब्ध...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जीएमएसएच सेक्टर-16 में शुक्रवार को ड्रग डी-एडिक्शन एवं ट्रीटमेंट सेंटर का निरीक्षण करते स्वास्थ्य सचिव, यूटी मंदीप सिंह बराड़।-हप्र
Advertisement
सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच अस्पताल, चंडीगढ़ में गत 27 जनवरी को पुन: प्रारम्भ किए गए ड्रग डी-एडिक्शन एवं ट्रीटमेंट सेंटर का शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव, यूटी मंदीप सिंह बराड़ द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति उपचार हेतु उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की। यह केंद्र 10 बिस्तरों की क्षमता के साथ संचालित है और महिलाओं एवं विशेष श्रेणी के मरीजों के लिए 2 अतिरिक्त बिस्तर आरक्षित हैं। केंद्र अब नशे की लत एवं पदार्थ निर्भरता से उबरने के इच्छुक व्यक्तियों को पुन: भर्ती करने के लिए पूर्णत: तैयार है। निरीक्षण के दौरान निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ. सुमन सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने सुझाव दिया कि मरीजों को प्रवास अवधि में प्रेरणादायक एवं शैक्षणिक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे सहायक साधन शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×