Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Health Camp : युवा शक्ति क्लब ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर, 500 से 600 लोगों ने उठाया लाभ

सेक्टर-30 लेबर कोर्ट में आयोजित शिविर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच के साथ उपलब्ध कराई गईं चिकित्सा सुविधाएं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Health Camp : युवा शक्ति क्लब चंडीगढ़ की ओर से रविवार को सेक्टर-30 स्थित लेबर कोर्ट में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। क्लब के अमित कौशिक के नेतृत्व में आयोजित शिविर में क्षेत्र के 500 से 600 लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच कराई और चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया।

शिविर में मुख्य अतिथि संजय टंडन मौजूद रहे। डीएसपी अभिनंदन ने भी शिविर में पहुंचकर आयोजन की सराहना की और आयोजकों का उत्साह बढ़ाया।

Advertisement

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना उद्देश्य

अमित कौशिक ने कहा कि समाज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना युवा शक्ति क्लब का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्लब की ओर से जनहित और समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Advertisement

इस अवसर पर सेक्टर-20 से अजय शर्मा, प्रिंस, युवा मोर्चा भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अभय झा, जीत चौहान सहित शहर के कई गणमान्य, समाजसेवी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अमित कौशिक ने मुख्य अतिथि संजय टंडन, डीएसपी अभिनंदन, गणमान्य अतिथियों, चिकित्सकीय टीम और शिविर में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया।

Advertisement
×