Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

हेड कांस्टेबल का अंतिम संस्कार, हत्यारोपी बेटे को कोई पछतावा नहीं, बोला-‘जो होना था हो गया’

तीन दिन के पुलिस रिमांड पर अरमान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
दिवंगत हेड कांस्टेबल नितिन कुमार के बेटे अरमान का शुक्रवार को गिरफ्तारी के दौरान का फाइल फोटो।
Advertisement

चंडीगढ़ सेक्टर-22ए के सरकारी क्वार्टर में शुक्रवार तड़के हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी बेटे अरमान सिंह ने कोई पछतावा नहीं जताया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अरमान ने कहा, “जो होना था हो गया।” शनिवार को अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब पुलिस उससे हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्तौल की खरीद-फरोख्त और हथियार उसके पास पहुंचने के संबंध में पूछताछ करेगी।

शनिवार को सेक्टर-16 अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल ने नितिन सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर उनके पैतृक गांव पंचकूला के खटोली पहुंचे, जहां अंतिम संस्कार किया गया। उनके भतीजे ने मुखाग्नि दी। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से दिवंगत हेड कॉन्स्टेबल को सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे सेक्टर-22ए स्थित सरकारी क्वार्टर में अपने कमरे में सो रहे नितिन सिंह की कनपटी पर अरमान ने गोली मार दी थी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने नितिन की पत्नी मोनिका रानी के बयान पर अरमान सिंह के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस हत्या के वास्तविक कारणों की भी जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement
×