Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गणतंत्र दिवस पर कर्नल अनुराग गर्ग को हरियाणा सरकार का स्टेट अवॉर्ड

हरियाणा सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के सामाजिक और मानवीय विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों को प्रतिष्ठित स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस सम्मान से कर्नल अनुराग गर्ग को ऑर्गन डोनेशन और ट्रांसप्लांटेशन के क्षेत्र...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

हरियाणा सरकार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के सामाजिक और मानवीय विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों को प्रतिष्ठित स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस सम्मान से कर्नल अनुराग गर्ग को ऑर्गन डोनेशन और ट्रांसप्लांटेशन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और सतत प्रयासों के लिए नवाजा गया।

कर्नल अनुराग गर्ग वर्तमान में कमांड अस्पताल चंडीमंदिर में सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सा सेवा के साथ-साथ समाज के प्रति उनकी संवेदनशील सोच ने अंगदान को केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जीवनदान के आंदोलन के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।

Advertisement

उनकी अगुवाई में अंगदान को लेकर जागरूकता अभियानों को नई दिशा मिली, जिससे न केवल ट्रांसप्लांटेशन की प्रक्रियाएं सुदृढ़ हुईं, बल्कि कई परिवारों को अपने प्रियजनों की स्मृति को जीवन बचाने के माध्यम के रूप में देखने का संबल भी मिला। स्वास्थ्य तंत्र में मानवीय दृष्टिकोण को मजबूत करने वाले उनके प्रयासों को सरकार ने विशेष रूप से सराहा है।

Advertisement

राज्य सरकार के अनुसार, कर्नल गर्ग का योगदान इस बात का उदाहरण है कि जब अनुशासन, सेवा भावना और संवेदना एक साथ काम करती हैं, तो चिकित्सा व्यवस्था समाज के लिए उम्मीद का मजबूत आधार बनती है।

26 जनवरी को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया, जिसे चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उनके समर्पण और जीवन रक्षक प्रयासों की औपचारिक स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement
×