खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है हरियाणा सरकार : गोयल
खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित तीज माल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 4 फरवरी से होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी का अनावरण रविवार को सेक्टर-5,...
खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित तीज माल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 4 फरवरी से होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी का अनावरण रविवार को सेक्टर-5, पंचकूला में भव्य रूप से किया गया। ट्राफी का अनावरण पंचकूला के पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के प्रबंधक पंकज लिड्डू और विपिन लिड्डू ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। विपिन ने बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ 4 फरवरी को ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम, पंचकूला में किया जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला और समापन समारोह 24 फरवरी को होगा। टूर्नामेंट में लगभग 5 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि रखी गई है।

