Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Gully Cricket Tournament : हरियाणा खेलों का पावर हाउस, पंजाब नशे की गिरफ्त में : नायब सैनी

चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्टेडियम में एलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-4 का आगाज, 4000 खिलाड़ियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित खेल स्टेडियम में शुक्रवार क ो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन-4 के उद्घाटन के मौके बल्ला घुमाते हुए। हप्र
Advertisement
Gully Cricket Tournament : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अपनी बेहतरीन खेल नीति के कारण आज हरियाणा खेलों का पावर हाउस बन चुका है, जबकि पड़ोसी राज्य पंजाब नशे की गहरी गिरफ्त में है। राज्य सरकार ने बीते साढ़े 11 वर्षों में आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने पर 1000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश किया है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर तिरंगे की शान बढ़ाई है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में एलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन-4 का विधिवत उद्घाटन कर रहे थे। युवाओं को नशे की लत से बचाने और खेलों से जोड़ने के लिए 'बल्ला घुमाओ-नशा भगाओ' थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम की उन्होंने भरपूर सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने स्वयं बल्ला घुमाकर प्रतीकात्मक रूप से 'नशे की गेंद' को बाउंड्री के पार भेजा। उन्होंने उपस्थित युवाओं को 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।

Advertisement

ओलंपिक-2036 पर हरियाणा की नजर

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक-2036 में भारत को बड़ी खेल महाशक्ति बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए हरियाणा ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य सरकार ने 2026-27 के बजट में खिलाड़ियों के आधुनिक प्रशिक्षण और नवीनतम तकनीक के लिए विशेष प्रावधान किए हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना और समर्पण को प्राथमिकता दें। सैनी ने कहा कि जब युवा सही रास्ते पर चलकर जीतता है, तभी देश आगे बढ़ता है और देश का भविष्य उज्ज्वल होता है।

Advertisement

288 टीमें ले रहीं हिस्सा, युवाओं को मिलेगी नई दिशा

यूटी क्रिकेट एसोसिएशन और चंडीगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस टूर्नामेंट के अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को दिशा देने वाला एक सामाजिक आंदोलन है। इस बार टूर्नामेंट में 256 लड़कों और 32 लड़कियों की कुल 288 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें करीब 4000 खिलाड़ी शामिल हैं।

आगामी दो सप्ताह तक शहर के नौ अलग-अलग स्थानों पर मुकाबले खेले जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग विजेताओं को नकद पुरस्कार देगी और 25 प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, समापन समारोह में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा का फाउंडेशन भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेगा।

इस अवसर पर चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, जस्टिस राज मोहन, मेयर सौरभ जोशी, चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, पुष्पेंद्र और राजीव रंजन सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Advertisement
×