Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana Budget Session: बजट सत्र से पहले ‘अलर्ट मोड’ में हरियाणा विधानसभा

सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था और औपचारिक कार्यक्रमों की बारीक समीक्षा; राज्यपाल से औपचारिक मुलाकात 20 फरवरी से शुरू होने जा रहे हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र से पहले तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सत्र को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीगढ़ में बजट सत्र को लेकर अधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण। -ट्रिन्यू
Advertisement

सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था और औपचारिक कार्यक्रमों की बारीक समीक्षा; राज्यपाल से औपचारिक मुलाकात

20 फरवरी से शुरू होने जा रहे हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र से पहले तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सत्र को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए लगातार उच्चस्तरीय बैठकों का दौर जारी है। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

बुधवार को विधानसभा सचिवालय में हरियाणा, पंजाब, सीआईएसएफ और यूटी चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा प्रबंध, प्रवेश व्यवस्था, आपात स्थिति से निपटने की रणनीति और यातायात प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सत्र के दौरान किसी भी सदस्य, अधिकारी, आगंतुक या मीडिया प्रतिनिधि को अनावश्यक असुविधा न हो।

Advertisement

पत्रकारों की जांच प्रक्रिया सरल रखने और दीर्घाओं में अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। बैठक के दौरान विधानसभा परिसर में वन्य जीवों के प्रवेश की संभावना पर भी चर्चा हुई।

Advertisement

राज्यपाल से औपचारिक संवाद

बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इसी सिलसिले में विधानसभा अध्यक्ष ने हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से मुलाकात कर औपचारिक चर्चा की। अभिभाषण के बाद सेरेमोनियल गेट पर सामूहिक फोटो कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, जिसके लिए प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसी की बैठक में तय होगी रणनीति

बृहस्पतिवार को कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) और समिति सभापतियों की बैठक में सत्र की कार्यसूची और संभावित बहसों की रूपरेखा तय की जाएगी। अतिरिक्त सुरक्षा और समन्वय पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चूंकि हरियाणा और पंजाब विधानसभा के सत्र कुछ दिनों में एक साथ चल सकते हैं, इसलिए अतिरिक्त सुरक्षा और यातायात प्रबंधों की तैयारी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बैठक में हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंहल, सीआईडी चीफ सौरभ सिंह, एडीजीपी (कानून व्यवस्था) संजय कुमार, आईजी सुरक्षा पंकज नैन, सीआईएसएफ के डिप्टी कमिश्नर नितिन कुमार और यूटी चंडीगढ़ के एसडीएम (सेंट्रल) नवीन सहित दोनों राज्यों के विधानसभा अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
×