Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रामपुर सियुड़ी में गुरु रविदास महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

पिंजौर के गांव रामपुर सियुड़ी के श्री गुरु रविदास मंदिर में श्री गुरु रविदास महाराज जी का 649वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शिवालिक विकास मंच प्रदेशाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता विजय बंसल एडवोकेट मुख्य अतिथि थे। उन्होंने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पिंजौर के गांव रामपुर सियुड़ी में गुरु रविदास जन्मोत्सव पर उपस्थित मुख्य अतिथि विजय बंसल एंव भंडारा ग्रहण करते हुए लोग। -निस
Advertisement
पिंजौर के गांव रामपुर सियुड़ी के श्री गुरु रविदास मंदिर में श्री गुरु रविदास महाराज जी का 649वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शिवालिक विकास मंच प्रदेशाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता विजय बंसल एडवोकेट मुख्य अतिथि थे। उन्होंने गुरु महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर पिंजौर, कालका सहित पूरे प्रदेश एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके साथ सूरजभान दहिया, बलबीर सिंह, अमन, जीतराम, कुलदीप सिंह प्रदीप सिंह, बलविंदर सिंह, गुरपाल सिंह भी थे। इस अवसर पर विजय बंसल ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज एक महान संत, समाज सुधारक और भक्त कवि थे उन्होंने छुआछूत, समाज में फैले अंधविश्वास को दूर किया, उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव का विरोध किया तथा मानव समानता का संदेश दिया। उधर गुरु रविदास सभा, बिटना कालोनी द्वारा बिटना रोड स्थित गुरु रविदास मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें जतिन्द्र कुमार भटोए मुख्य और गुलजार सिंह वशिष्ट अतिथि थे जबकि नगर परिषद चेयरमैन के लिए बसपा प्रत्याशी रहे कुलदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया। यहां भी अटूट भंडारे का आयोजन किया गया था।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×