Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गली क्रिकेट 17 से, उद्घाटन समारोह में हरियाणा के सीएम, यूटी के मुख्य सचिव होंगे शामिल

चंडीगढ़ ऑलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के चौथे संस्करण में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद 17 अप्रैल 2को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि और गेस्ट...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

चंडीगढ़ ऑलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के चौथे संस्करण में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद 17 अप्रैल 2को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शिरकत करेंगे। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) द्वारा चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से आयोजित यह टूर्नामेंट युवाओं में क्रिकेट को बढ़ावा देने के साथ-साथ ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के संदेश को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। शाम को होने वाले उद्घाटन समारोह में कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे, जिनमें यूटी चंडीगढ़ के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, चंडीगढ़ पुलिस की एसएसपी कंवरदीप कौर और टूर्नामेंट के चेयरमैन व बीसीसीआई की डब्ल्यूपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजय टंडन शामिल हैं। इस वर्ष टूर्नामेंट में कुल 288 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें 256 लड़कों और 32 लड़कियों की टीमें शामिल हैं। लगभग 3,400 युवा खिलाड़ी (14 से 19 वर्ष आयु वर्ग) इसमें भाग लेंगे। मैच चंडीगढ़ के विभिन्न मैदानों पर नॉकआउट फॉर्मेट में खेले जाएंगे। हर मैच 10-10 ओवर का होगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×