Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

'ग्रीन लिविंग' रहा आकर्षण का केंद्र, 5000 से अधिक लोग पहुंचे

द ट्रिब्यून रियल एस्टेट एक्सपो संपन्न

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी मैदान में आयोजित रियल एस्टेट एक्सपो प्रॉपर्टी की जानकारी लेते लोग। -ट्रिन्यू
Advertisement
सेक्टर 34 में तीन दिन तक चले 'द ट्रिब्यून रियल एस्टेट एक्सपो' रविवार को संपन्न हो गया। 'ग्रीन लिविंग' परियोजनाओं ने लोगों को आकर्षित किया। अंतिम दिन टिकाऊ जीवन शैली की अवधारणाओं और तकनीक-आधारित प्रॉपर्टी समाधानों का बोलबाला रहा। इस तीन दिवसीय आयोजन में 5,000 से अधिक लोग पहुंचे। तीसरे दिन भी दर्शकों की भारी भीड़ बनी रही। खरीदारों ने अपनी पसंद के प्रोजेक्ट्स का दोबारा दौरा किया, कॉन्फ़िगरेशन की तुलना की और डेवलपर्स व बैंकर्स के साथ विस्तार से चर्चा की।

मुख्य आकर्षणों में मोहाली के गांव करोरान स्थित फॉरेस्ट हिल गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिसॉर्ट शामिल था, जो चंडीगढ़ से मात्र 20 मिनट की दूरी पर और सुखना वन्यजीव अभयारण्य के समीप है। परियोजना में 90 प्रतिशत भूमि हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) के लिए समर्पित की गयी है। तकनीक ने भी लोगों का काफी ध्यान खींचा। प्रोपिकल टेक्नोलॉजीज ने अपना उन्नत 'वन-लिंक' डिजिटल मैपिंग प्लेटफॉर्म प्रदर्शित किया, जिसमें 360-डिग्री 3डी स्केल मॉडल, डिजिटल सैंपल अपार्टमेंट, बालकनी व्यू और ड्रोन-आधारित लैंड मैपिंग की सुविधा थी। एक्सपो में भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, इंडियन बैंक, आईडीबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि ने होम लोन संबंधी जानकारी दी।

Advertisement

प्रदर्शनी में प्रमुख प्रतिभागी

Advertisement

एक्सपो में वीरा डेवलपर्स, जेएलपीएल मोहाली, अटलांटिस, टीडीआई इंफ्राटेक, आरव डेवलपर्स, आरसीएस ग्रुप धोलेरा, फॉरेस्ट हिल रिसॉर्ट, गोयल इंफ्रा, अमायरा स्काई सिटी, टाइटन आइकॉनिक, एयरो वॉक, विस्टा लैंड, मनोहर इंफ्रास्ट्रक्चर, एसबीपी ग्रुप, फैमिली नेस्ट रियल एस्टेट, निरवाना ग्रुप, एनके शर्मा, एस्कॉन प्राइमेरा और रॉयल एस्टेट ग्रुप ने भाग लिया। गोयल इंफ्रा ने जीरकपुर के सिंहपुरा चौक पर 'गोल्डन एरा होम्स' और दयालपुर रोड पर 'गोल्डन वुड्स' का प्रदर्शन किया। इसी तरह मनोहर इंफ्रास्ट्रक्चर ने न्यू चंडीगढ़ (सेक्टर 3 और 17) में 300 एकड़ की टाउनशिप 'द पाम' पेश की। एसबीपी ग्रुप ने खरड़-लांडरा रोड पर 'सुपर ट्री' प्रोजेक्ट को हाईलाइट किया, जिसमें एलेक्सा-सक्षम स्मार्ट होम और मीवान तकनीक का उपयोग किया गया है। एनके शर्मा ग्रुप ने जीरकपुर में 'सावित्री ग्रीन्स' और 'सावित्री ग्रीन्स 2' के साथ-साथ 'द हॉलिडे' होटल पोर्टफोलियो प्रदर्शित किया। विस्टा लैंड प्रमोटर्स ने जीरकपुर में 'विस्टा पलेंसिया' पेश किया। टाइटन वेंचर्स ने पंचकूला के सेक्टर 20 में 'टाइटन आइकॉनिक' नामक अल्ट्रा-लक्जरी प्रोजेक्ट पेश किया।

Advertisement
×