श्री भगवान परशुराम जी मंदिर धर्मशाला एवं शनि धाम बसेरा, फेस-9 इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को भगवान शनि देव उपासना का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरे वातावरण में भक्ति भाव की गूंज सुनाई दी।शनि देव उपासना के उपरांत आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शनि देव का आशीर्वाद लिया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कार्यकारिणी कमेटी का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर समाज सेविका एवं अमेय फाउंडेशन की अध्यक्ष आभा बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विभिन्न मंदिर कमेटियों से आए सम्मानित सदस्यों को मंदिर प्रधान एवं आभा बंसल द्वारा सम्मानित किया गया। अमेय फाउंडेशन की महिला कार्यकारिणी के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मंदिर कमेटी के सदस्यों तथा विशिष्ट सेवादारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष वी.के. वैद ने कहा, भगवान शनि देव की उपासना से व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, न्याय और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हमारा प्रयास है कि मंदिर परिसर में ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, जिससे समाज में एकता और आध्यात्मिकता को बढ़ावा मिले।