Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

‘मनरेगा’ का सोशल ऑडिट करवाकर रिपोर्ट सार्वजनिक करे सरकार : एनके शर्मा

शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एनके शर्मा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आप सरकार पिछले लगभग चार वर्षों में लाखों कमजोर, वंचित वर्गों, मजदूरों और दलित परिवारों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एनके शर्मा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आप सरकार पिछले लगभग चार वर्षों में लाखों कमजोर, वंचित वर्गों, मजदूरों और दलित परिवारों को मनरेगा के तहत वैधानिक 100 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाने में असफल रही है। शर्मा ने कहा कि जब केंद्र सरकार पंजाब के हर मजदूर के लिए 100 दिन के रोजगार की राशि भेजती है, तो राज्य सरकार मजदूरों को पूरा रोजगार क्यों नहीं देती। उन्होंने आगे सवाल उठाया कि वर्ष 2024-25 में 6,095 ग्राम पंचायतों और 2025-26 में 7,389 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत अनिवार्य सोशल ऑडिट क्यों नहीं कराए गए।

पूर्व विधायक ने कहा कि मनरेगा मजदूर और उनके संगठन लगातार आम आदमी पार्टी के विधायकों, सांसदों और स्थानीय नेताओं पर भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आरोप लगा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार और मुख्यमंत्री द्वारा कार्रवाई न करना स्पष्ट करता है कि मनरेगा में भ्रष्टाचार कर गरीबों के मुंह से आप नेताओं, विधायकों ने निवाला छीना गया है। शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पिछले चार वर्षों के भीतर हुए मनरेगा कार्यों की सोशल ऑडिट करवाकर रिपोर्ट सार्वजनिक करे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×