Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पढ़ाई में अव्वल आई लड़कियों को किया सम्मानित

मोहाली प्रेस क्लब ने मनायी धीयां दी लोहड़ी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मोहाली प्रेस क्लब की ओर से आयोजित धीयां दी लोहड़ी कार्यक्रम में छात्राओं को सम्मानित करते पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर। -हप्र
Advertisement
मोहाली प्रेस क्लब की तरफ से पालकी रिजॉर्ट में 19वां ‘धीयां दी लोहड़ी‘ फेस्टिवल धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पंजाब के मशहूर कलाकारों ने अपनी कला के जौहर दिखाए। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर कार्यक्रम के मुख्यातिथि थे। अध्यक्षता विधायक कुलवंत सिंह ने की।लालजीत सिंह भुल्लर ने विभिन्न स्कूलों में अव्वल रही छात्राओं को सम्मानित किया। इनमें स्मृति वर्मा, मनप्रीत कौर, मानसी जोशी, महक, महक शर्मा, जशनदीप कौर, मानसी, सारिका गुप्ता और सिमरजीत कौर शामिल रहीं। भुल्लर ने कहा कि बेटियों के लिए लोहड़ी मनाना क्लब की तरफ से की गई अच्छी कोशिश है। मैं क्लब के सभी मेंबर्स को बधाई देता हूं। उन्होंने समाज में बेटियों के प्रति बदलती सोच की तारीफ की। भुल्लर ने प्रेस क्लब का सोविनियर रिलीज किया। उन्होंने प्रेस क्लब को 2 लाख रुपये की सरकारी ग्रांट देने का ऐलान किया।

कुलवंत सिंह ने मोहाली प्रेस क्लब का नये साल 2026 का कैलेंडर जारी किया। उन्होंने क्लब की पूरी टीम को इस मेले की बधाई दी और कहा कि वह प्रेस क्लब के लिए जगह देने की लंबे समय से चली आ रही मांग को जरूर पूरा करेंगे।

Advertisement

इससे पहले, क्लब के प्रेसिडेंट सुखदेव सिंह पटवारी और सभी गवर्निंग बाॅडी मेंबर्स ने लालजीत सिंह भुल्लर, कुलवंत सिंह, मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल, वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डा. सनी आहलूवालिया, डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग बोर्ड की चेयरमैन मैडम प्रभजोत कौर और बनिंदर बानी का मेले में आने के लिए धन्यवाद किया।

Advertisement

Advertisement
×