Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

युवती की हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

Advertisement

चंडीगढ़ के सेक्टर-35 की रहने वाली 23 वर्षीय युवती सुहानी की चाकू मारकर हत्या के मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-45 बुड़ैल निवासी विनय के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या कथित 'आखिरी मुलाकात' के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले विनय ने सुहानी को फोन कर मिलने के लिए कहा था, लेकिन युवती ने यह कहते हुए मना कर दिया कि उसकी सगाई हो चुकी है और अब दोनों के रास्ते अलग हैं। रविवार को आरोपी योजनाबद्ध तरीके से चाकू लेकर उसे मिलने पहुंचा और आखिरी बार बात करने के बहाने सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन में बुलाया। पार्क में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी युवती पर अपने साथ रहने और सगाई तोड़ने का दबाव बना रहा था। जब सुहानी वहां से जाने लगी तो विनय ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गर्दन पर गंभीर वार लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान घायल अवस्था में युवती ने अपनी मां को फोन कर हमले की जानकारी दी। आसपास मौजूद लोगों ने चीख-पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। मृतका का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के जटवापुर गांव का रहने वाला है और कई वर्षों से सेक्टर-35 में रह रहा था। आरोपी विनय बिहार के मधुबनी का मूल निवासी बताया जा रहा है और स्थानीय मिठाई की दुकान पर काम करता था।

Advertisement
×