Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गांव जुझार नगर में 23 वर्षीय युवक की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार

गांव जुझार नगर में वीरवार दोपहर 23 वर्षीय युवक मुकेश बघेल की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के मामले में बलौंगी पुलिस ने चार हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। 45 वर्षीय चतुरभुजी उर्फ अजय मिश्रा निवासी यूपी हाल निवासी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

गांव जुझार नगर में वीरवार दोपहर 23 वर्षीय युवक मुकेश बघेल की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के मामले में बलौंगी पुलिस ने चार हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। 45 वर्षीय चतुरभुजी उर्फ अजय मिश्रा निवासी यूपी हाल निवासी जुझार नगर, 18 वर्षीय शिव कुमार शीबू गांव पसरामपुर, मैनपुरी, 21 वर्षीय अर्जुन मिश्रा व 18 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ मुन्ना निवासी कल्याणपुर जिला सुल्तानपुर यूपी के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। डीएसपी कर्ण संधू ने बताया कि आरोपी शिव कुमार शीबू ने मुकेश बघेल के चाकू मारा था जिस कारण उसकी मौत हो गई थी।

मृतक मुकेश बघेल की दो साल पहले शादी हुई थी और उसकी डेढ़ साल की एक बच्ची है। परिवार मूल रूप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है और फिलहाल जुझार नगर में किराये के घर में रह रहा था।

Advertisement

मुकेश बहलोलपुर में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करता था। मृतक के छोटे भाई बृजेश बघेल ने बताया कि वे जुझार नगर की गली नंबर-10 में रहते हैं, जबकि उनकी बुआ की बेटी गली नंबर 11 में रहती है। बृजेश के अनुसार 31 दिसंबर की रात उसके जीजा बलबीर अपने पड़ोसियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान पड़ोसियों ने उसके पिता लखन को गालियां देनी शुरू कर दीं। बुआ की बेटी ने फोन कर इसकी जानकारी परिवार को दी। सुबह मुकेश को कुछ युवकों ने घेर लिया। अर्जुन ने मौके पर अपने अन्य साथियों को बुलाया था। जिन्होंने उसकी हत्या कर दी थी।

Advertisement

Advertisement
×