Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फॉरच्यूनर ने थ्रीव्हीलर और खड़े ट्राले को मारी टक्कर, तीन रिश्तेदारों की मौत, छह लोग घायल

पीआर-7 एयरपोर्ट रोड पर हुआ हादसा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त फॉरच्यूनर।-हप्र
Advertisement
जीरकपुर के पीआर-7 एयरपोर्ट रोड पर बृहस्पतिवार बाद दोपहर हुए एक भयानक सड़क हादसे में फॉरच्यूनर में सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे में लगभग छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में फॉरच्यूनर सवार 4 और दो थ्रीव्हीलर सवार शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवो को गाड़ी से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल डेराबस्सी भेजा। घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर, जिसमें आठ लोग सवार थे, ज़ीरकपुर से मोहाली की ओर जा रही थी। इस दौरान जब वह एरो सिटी रोड पर स्थित यमी जंगल रेस्तरां के सामने पहुंची, तो तेज गति के कारण अनियनत्रित होकर फॉरच्यूनर पहले एक ऑटो से टकरा गई और फिर सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराई। प्रत्यक्षदिर्शयों ने बताया कि फॉरच्यूनर तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर वाहन पर काबू नहीं रख सका। हादसे में फॉरच्यूनर में सवार कुछ महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑटो में सवार घायलों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। टक्कर के बाद फॉरच्यूनर का ड्राइवर गाड़ी के अंदर फंस गया, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मृतकों की पहचान हरजीत सिंह (35), निवासी गांव चुन्नी, फतेहगढ़ साहिब, बलबीर सिंह (70) और अमरीक सिंह (68) के रूप में हुई है। मृतक अमरीक सिंह और बलबीर सिंह भाई थे और मृतक हरजीत सिंह जो गाड़ी चला रहा था, वह अमरीक सिंह का पुत्र था। घायलों में मृतक बलवीर सिंह के बेटे हरविंदर सिंह, उसकी पत्नी गगनरूप कौर, उनका दो साल का बेटा वीरजोत सिंह और एक साल का बेटा अभिरूप कौर के रूप में हुई है। वहीं थ्रीव्हीलर में सवार घायलों की पहचान बूटा सिंह और शमशेर सिंह के रूप में हुई है। घायलों को चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×