फोर्टिस अस्पताल मोहाली में क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक बाय-प्लेन न्यूरो कैथ लैब शुरू
एडवांस्ड न्यूरो केयर के क्षेत्र में नया मानदंड स्थापित करते हुए फोर्टिस अस्पताल मोहाली ने क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक बाय-प्लेन न्यूरो कैथ लैब का शुभारंभ किया है। यह सुविधा अत्याधुनिक इमेजिंग तकनीक से सुसज्जित है, जो न्यूरोवैस्कुलर बीमारियों के सटीक निदान...
एडवांस्ड न्यूरो केयर के क्षेत्र में नया मानदंड स्थापित करते हुए फोर्टिस अस्पताल मोहाली ने क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक बाय-प्लेन न्यूरो कैथ लैब का शुभारंभ किया है। यह सुविधा अत्याधुनिक इमेजिंग तकनीक से सुसज्जित है, जो न्यूरोवैस्कुलर बीमारियों के सटीक निदान और प्रभावी उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही फोर्टिस अस्पताल मोहाली दिल्ली एनसीआर के उत्तर क्षेत्र का पहला निजी अस्पताल बन गया है, जहां न्यूरो इंटरवेंशन प्रक्रियाओं के लिए यह उन्नत सुविधा उपलब्ध है।
दोहरे एक्स-रे सिस्टम से सटीक 3डी इमेजिंग
बाय-प्लेन न्यूरो कैथ लैब में दो एक्स-रे सिस्टम लगाए गए हैं, जो एक साथ दो अलग अलग कोणों से इमेजिंग की सुविधा देते हैं। इससे मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की हाई रिजोल्यूशन 3डी छवियां प्राप्त होती हैं, जो जटिल न्यूरोलॉजिकल स्थितियों की बेहतर समझ और सटीक उपचार में सहायक हैं। यह सुविधा Dr. Prof. Vivek Gupta, एडिशनल डायरेक्टर, इंटरवेंशनल न्यूरोरेडियोलॉजी एवं डायरेक्टर, बाय-प्लेन न्यूरो कैथ लैब की अगुवाई में स्थापित की गई है।
स्ट्रोक उपचार में कीमती समय की बचत
डॉ. प्रो. विवेक गुप्ता ने बताया कि पारंपरिक कैथ लैब्स में एक समय में केवल एक ही इमेजिंग प्लेन उपलब्ध होता था, जिससे स्ट्रोक मरीजों के इलाज में देरी हो सकती थी। बाय-प्लेन न्यूरो कैथ लैब में सामने और साइड से एक साथ इमेजिंग संभव है, जिससे निदान की गति और सटीकता दोनों बढ़ती हैं।
उन्होंने कहा कि इस मशीन की मदद से प्रक्रिया से पहले और बाद में सीटी स्कैन भी किया जा सकता है। एडवांस्ड सॉफ्टवेयर के जरिए इमरजेंसी विभाग से सीधे स्ट्रोक मरीजों को कैथ लैब में लाकर तुरंत इलाज शुरू किया जा सकता है, जिससे कीमती समय बचता है। यह तकनीक मिनिमल इनवेसिव प्रक्रियाओं के माध्यम से एन्यूरिज्म और स्ट्रोक जैसी जटिल समस्याओं के तेज और प्रभावी इलाज में सहायक है।
उत्तर भारत में निजी क्षेत्र की पहली सुविधा
डॉ. प्रो. विवेक गुप्ता ने कहा कि फोर्टिस अस्पताल मोहाली उत्तर भारत का पहला निजी अस्पताल है, जहां यह अत्याधुनिक बाय-प्लेन न्यूरो कैथ लैब उपलब्ध कराई गई है। यह सुविधा न्यूरोलॉजिकल आपात स्थितियों और जटिल न्यूरोवैस्कुलर रोगों के इलाज में एक महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी कदम साबित होगी।

