पंचकूला में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल एवं अन्य नेता। -हप्र
Advertisement
पंचकूला के पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनके जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। कुलभूषण गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में पंचकूला सहित पूरे हरियाणा में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।
पंचकूला में करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूरे किए गए हैं, जिससे शहर की आधारभूत सुविधाएं सशक्त हुई हैं और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिली हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी प्रदेश विकास की इसी रफ्तार से आगे बढ़ता रहेगा और हरियाणा प्रगति के नए शिखर छुएगा। इस अवसर पर पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

