Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पूर्व ‘आप’ पार्षद प्रत्याशी जेजे सिंह कांग्रेस में शामिल

प्रदेशाध्यक्ष एचएस लक्की ने किया स्वागत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कांग्रेस में शामिल होने पर जेजे सिंह का स्वागत करते चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एच.एस. लक्की और अन्य वरिष्ठ नेता। -हप्र
Advertisement

चंडीगढ़ की नगर राजनीति में शनिवार को महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया, जब आम आदमी पार्टी के टिकट पर पिछला नगर निगम चुनाव लड़ चुके जेजे सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जेजे सिंह के कांग्रेस में शामिल होने को संगठन के लिए जमीनी स्तर पर मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर लक्की ने कहा कि कांग्रेस उन नेताओं के लिए भरोसेमंद मंच बनकर उभर रही है, जो जनहितकारी राजनीति और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि सिंह का अनुभव और जनता से उनका सीधा जुड़ाव चंडीगढ़ में पार्टी को और सशक्त करेगा।

Advertisement

कांग्रेस में शामिल होने के बाद जेजे सिंह ने पार्टी नेतृत्व और विचारधारा में विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जो लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के साथ शहरवासियों की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में मीनाक्षी चौधरी, चंद्रमुखी शर्मा, विपनजोत सिंह अमन, आचे लाल गौर सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×