Surya Kiran Aerobatic Team की फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू बोलीं- 6 महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद हुआ शानदार एयर शो
सुखना लेक पर गरजे फाइटर जेट, चंडीगढ़ के पायलटों ने बढ़ाया शहर का मान
Surya Kiran Air Show: चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक पर आयोजित भव्य एयर शो में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम (Surya Kiran Aerobatic Team) की फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू (Kanwal Sandhu) ने दैनिक ट्रिब्यून से खास बातचीत में बताया कि यह एयर शो बेहद सफल और यादगार रहा।
उन्होंने कहा कि इस तरह के एरोबेटिक प्रदर्शन के लिए पायलटों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने बताया, “करीब 6 महीने की कठिन ट्रेनिंग के बाद ही हम इस स्तर का प्रदर्शन कर पाते हैं।”
फ्लाइट लेफ्टिनेंट संधू ने गर्व जताते हुए कहा कि वह खुद चंडीगढ़ से हैं और इस एयर शो में हिस्सा ले रहे दो पायलट भी चंडीगढ़ से ही हैं, जो शहर के लिए गर्व की बात है।
सुखना लेक के ऊपर आसमान में रंग-बिरंगे धुएं के साथ फाइटर जेट्स की शानदार कलाबाजियों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। बड़ी संख्या में लोग इस नजारे को देखने पहुंचे और पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

