Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डेराबस्सी में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

डेराबस्सी के गांव में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, मां और उसका बेटा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

डेराबस्सी के गांव में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, मां और उसका बेटा काम पर गए हुए थे। बच्ची घर पर अकेली थी। शाम को घर लौटने पर बच्ची रो रही थी और उसकी हालत देखकर परिवार के होश उड़ गए।

बच्ची ने बताया कि एक व्यक्ति उसे कोई चीज दिलाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उसके साथ गलत हरकत की। बच्ची के चीखने और खून बहने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर निवासी सोमबारी के रूप में हुई है। वह डेराबस्सी में किराये के मकान में रह रहा था।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×