Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

युवाओं के लिए बना ‘फौजी अड्डा’, रक्षा और रणनीतिक विषयों पर मिलेगा नया मंच

सांसद मनीष तिवारी की पहल पर सेक्टर-11 के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में हुई स्थापना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीगढ़ में सांसद मनीष तिवारी सोमवार को सेक्टर-11 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवाओं के लिए एक अनूठे ‘फौजी अड्डा’ की स्थापना के मौके पर। -हप्र
Advertisement
चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी की पहल पर सेक्टर-11 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवाओं के लिए एक अनूठे ‘फौजी अड्डा’ की स्थापना की गई है। यह पहल सांसद निधि से उपलब्ध कराए गए 10 लाख रुपये के सहयोग और ‘ज्ञान सेतु’ थिंक टैंक के संयुक्त प्रयास से साकार हुई है।

‘ज्ञान सेतु’ थिंक टैंक में भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा, रणनीतिक मामलों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर नियमित चर्चा करते रहे हैं। संस्था का उद्देश्य अपने वर्षों के अनुभव और संस्थागत ज्ञान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

Advertisement

कॉलेज में 1982 से संचालित रक्षा अध्ययन और रक्षा पत्रकारिता पाठ्यक्रम को आधार बनाकर तैयार किए गए इस ‘फौजी अड्डा’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को सशस्त्र सेनाओं में करियर अवसरों की जानकारी देने के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा, सामरिक मामलों और वैश्विक राजनीति जैसे विषयों पर गंभीर अध्ययन और विमर्श का मंच उपलब्ध कराना है। यहां छात्र विशेषज्ञों के साथ संवाद, समूह चर्चा और पॉडकास्ट जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपने ज्ञान और दृष्टिकोण को विकसित कर सकेंगे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व व्यवस्था तेजी से बदल रही है और वैश्विक परिस्थितियां बेहद अस्थिर हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारत को आने वाले वर्षों की चुनौतियों का सामना करने के लिए अपनी सामूहिक राष्ट्रीय शक्ति को मजबूत करना होगा तथा युवाओं को रणनीतिक और वैश्विक मुद्दों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता है।‘फौजी अड्डा’ के उद्घाटन अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल के.जे. सिंह, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लक्की, लेफ्टिनेंट जनरल सतिंदर सैनी (पूर्व वीसीओएएस), मेजर जनरल मनमोहन सिंह, मेजर जनरल जे.एस. नंदा, ब्रिगेडियर एच.एस. चाहल, कर्नल कुलबीर सिंह, कर्नल अमित विग सहित कॉलेज के प्रिंसिपल और अन्य फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे। इस पहल को शहर के अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी आगे बढ़ाया जाएगा।

Advertisement
×