Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

चंडीगढ़ में फैंसी नंबरों का क्रेज, 53.88 लाख में बिका 0001

चंडीगढ़ में वाहनों पर फैंसी नंबर लगवाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। सीएच 01-डीडी सीरीज का 0001 नंबर 53 लाख 88 हजार रुपये में बिका है। वहीं 0003 के लिए 32 लाख 32 हजार रुपये की बोली लगी। रजिस्टरिंग...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
-सांकेतिक चित्र
Advertisement

चंडीगढ़ में वाहनों पर फैंसी नंबर लगवाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। सीएच 01-डीडी सीरीज का 0001 नंबर 53 लाख 88 हजार रुपये में बिका है। वहीं 0003 के लिए 32 लाख 32 हजार रुपये की बोली लगी। रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी चंडीगढ़ द्वारा फैंसी और चॉइस नंबरों की ई-ऑक्शन 4 से 6 मार्च तक चली। इसमें 591 वाहन रजिस्ट्रेशन नंबरों की बोली लगी, जिससे प्रशासन को 4 करोड़ 48 लाख 87 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

प्रशासन के अनुसार, इस ई-ऑक्शन में नयी सीरीज के 0001 से 9999 तक के नंबरों के साथ-साथ पिछली सीरीज के बचे हुए फैंसी और विशेष नंबर भी शामिल किए गए थे। नीलामी में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement

कब कितने में नीलाम हुआ

सीएच 01-डीए 0001 36.43 लाख (2025)

Advertisement

सीएच 01-डीसी 0001 31.35 लाख (2025)

सीएच 01-सीजैड 0001 31 लाख (2025)

सीएच 01-सीवाई-0001 25 लाख (2025)

सीएच 01-सीएक्स-0001 20.70 लाख (2024)

Advertisement
×