Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान में धमाका, केबिन में भरा धुआं; इमरजेंसी गेट से सुरक्षित निकाले यात्री

यात्री के पावर बैंक में विस्फोट , अफरा-तफरी के बीच स्लाइडर के जरिए सुरक्षित निकाले गए सभी लोग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार दोपहर हैदराबाद से आई इंडिगो की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक यात्री के बैग में रखे पावर बैंक में मामूली धमाका हो गया। इस धमाके के बाद विमान के केबिन में धुआं भर गया। सुरक्षा के मद्देनजर चालक दल ने तुरंत आपातकालीन द्वार (इमरजेंसी गेट) खोलकर 198 यात्रियों और 6 क्रू सदस्यों को स्लाइडर के जरिए बाहर निकाला।

लैंडिंग के बाद केबिन में फैला धुआं

Advertisement

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 108 हैदराबाद से चंडीगढ़ पहुंची थी। दोपहर करीब 3:30 बजे जब विमान लैंडिंग के बाद बे-नंबर 1 पर खड़ा था, तभी सीट नंबर 39सी पर बैठे यात्री ने बैग में आग लगने की सूचना दी।

Advertisement

चालक दल ने अग्निशमन यंत्र (fire extinguisher) की मदद से स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते धुआं पूरे केबिन में फैल गया। इसके बाद विमान को तुरंत खाली कराने का फैसला लिया गया।

स्लाइडर से उतरे यात्री, एक महिला घायल

इमरजेंसी इवैक्युएशन के दौरान यात्रियों को स्लाइडर के जरिए नीचे उतारा गया। इस अफरा-तफरी में एक महिला यात्री के टखने की हड्डी खिसक गई, जिसे तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। एयरपोर्ट सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि एयरलाइन से इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। सूचना मिलने पर वायुसेना की फायर ब्रिगेड गाड़ी भी मौके पर पहुंची थी, हालांकि उसकी जरूरत नहीं पड़ी।

जांच के बाद ही उड़ान भरेगा विमान

इंडिगो के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग लगने के कारण यह आपात कदम उठाना पड़ा। प्रवक्ता के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें टर्मिनल बिल्डिंग में ले जाया गया है। विमान की गहन तकनीकी जांच की जा रही है और सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद ही इसे दोबारा संचालन के लिए भेजा जाएगा।

Advertisement
×