Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Panchkula: एवरग्रीन एनर्जेटिक योग परिवार ने लगाया रक्त जांच शिविर, 90 योग साधकों की जांच

पंचकूला के यवनिका पार्क में आयोजित शिविर का उद्देश्य योग साधकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना; हर तिमाही होता है स्वास्थ्य जांच शिविर

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

एवरग्रीन एनर्जेटिक योग परिवार की ओर से सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में योग साधकों के लिए रक्त जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन योग परिवार के मुखिया एवं योगाचार्य विनोद बजाज के सानिध्य में किया गया। इस दौरान करीब 90 योग साधकों के रक्त की जांच की गई।

एवरग्रीन एनर्जेटिक योग परिवार की ओर से वर्ष की प्रत्येक तिमाही में योग साधकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य योग साधकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना है।

Advertisement

योगाचार्य विनोद बजाज पिछले 28 वर्षों से पंचकूला में योग प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में लोग नियमित योगाभ्यास कर रहे हैं। विनोद बजाज पारंपरिक योग विधियों के साथ-साथ उनके द्वारा विकसित विशेष योग विधियों का भी अभ्यास करवाते हैं। उनके अनुसार नियमित योगाभ्यास से लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में लाभ मिल सकता है।

Advertisement

योग के क्षेत्र में उनके लंबे योगदान और लोगों को योग के माध्यम से लाभ पहुंचाने के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

शिविर के आयोजन में मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों जगदीश ठुकराल, धर्मवीर गोयल, रणधीर सैनी, सुनील चॉफला, नानू राम, सुमन गुगलानी एवं रेनू कात्याल सहित योग परिवार के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

Advertisement
×