Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

चंडीगढ़ GMSH-16 में इवनिंग OPD शुरू, शाम 5 से 7 बजे तक मिलेगी विशेषज्ञों की सेवा

Evening OPD: दफ्तर या कामकाज के कारण दिन में अस्पताल न पहुंच पाने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टीस्पेश्लिटी हॉस्पिटल सेक्टर-16 (Government Multi Specialty Hospital Sector 16 GMSH-16) में इवनिंग ओपीडी सेवा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो।
Advertisement

Evening OPD: दफ्तर या कामकाज के कारण दिन में अस्पताल न पहुंच पाने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टीस्पेश्लिटी हॉस्पिटल सेक्टर-16 (Government Multi Specialty Hospital Sector 16 GMSH-16) में इवनिंग ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है। अब मरीज शाम 5 बजे से 7 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे।

डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज (DHS) डॉ. सुमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को ट्रायल रन के पहले दिन 25 मरीजों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।

Advertisement

फिलहाल इवनिंग ओपीडी में मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स और गायनेकोलॉजी विभागों में सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। डॉ. सुमन सिंह ने कहा कि मरीजों की जरूरत को देखते हुए यह पहल की गई है और आने वाले समय में अन्य सिविल अस्पतालों में भी इवनिंग ओपीडी शुरू करने की योजना है। इस नई व्यवस्था से खासकर नौकरीपेशा लोगों और दिन में व्यस्त रहने वाले मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

Advertisement
×