Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

EPFO ने मोहाली के उद्योग जगत को बताईं चार अहम योजनाएं, नियोक्ताओं को मिलेगा लाभ

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ की ओर से मोहाली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (MIA) में एमनेस्टी योजना-2026, विश्वास योजना-2026, कर्मचारी नामांकन अभियान (EEC)-2026 तथा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) को लेकर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ की ओर से मोहाली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (MIA) में एमनेस्टी योजना-2026, विश्वास योजना-2026, कर्मचारी नामांकन अभियान (EEC)-2026 तथा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) को लेकर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य नियोक्ताओं और अन्य हितधारकों को इन योजनाओं के प्रावधानों, लाभों और प्रक्रियाओं की जानकारी देना था।

संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. के.पी. सिंह, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I एवं प्रभारी अधिकारी, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ ने की। इस अवसर पर श्री नीरज श्रीवास्तव, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I, आंचलिक कार्यालय पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश भी मौजूद रहे। MIA के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, महासचिव राकेश विग और चेयरमैन जसबीर सिंह सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि एमनेस्टी योजना-2026 के तहत ऐसे भविष्य निधि न्यासों को अपनी छूट की स्थिति नियमित करने का अवसर मिलेगा, जिन्हें आयकर अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त है, लेकिन EPF एवं MP अधिनियम, 1952 अथवा सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के तहत औपचारिक छूट प्राप्त नहीं हुई है।

Advertisement

विश्वास योजना-2026 के तहत प्रतिष्ठानों को EPF एवं MP अधिनियम की धारा 14बी और सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 की धारा 128 के अंतर्गत क्षतिपूर्ति (डैमेज) से जुड़े विवादों के एकमुश्त और सौहार्दपूर्ण निपटारे का अवसर दिया गया है। इससे पात्र प्रतिष्ठानों को क्षतिपूर्ति/शास्ति में कमी का लाभ मिल सकेगा।

कर्मचारी नामांकन अभियान (EEC)-2026 के तहत ऐसे कर्मचारियों को EPF के दायरे में लाने का प्रावधान है, जो वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा कवरेज से बाहर हैं। अधिकारियों के अनुसार, पात्र प्रतिष्ठानों के नियोक्ता पोर्टल के माध्यम से 1 अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2026 के बीच प्रतिष्ठान में शामिल हुए छूटे हुए कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।

वहीं, PM-VBRY के तहत नए कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों को लाभ मिलने की जानकारी दी गई। योजना का उद्देश्य नए रोजगार के सृजन को प्रोत्साहित करना है। नए कर्मचारियों को प्रत्यक्ष वित्तीय लाभ तथा नियोक्ताओं को अतिरिक्त रोजगार सृजन के लिए प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, PRTC, DAV, टेलीपरफॉर्मेंस मोहाली, TDS मैनेजमेंट मोहाली, नाहर इंडस्ट्रीज सहित मोहाली, डेराबस्सी, लालडू और पटियाला की विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डेराबस्सी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व गुरजंट सिंह ने किया, जबकि लालडू इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में प्रतिभागियों ने सरकार की इन पहलों की सराहना की। EPFO अधिकारियों ने सभी हितधारकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Advertisement
×