Engineer Dies Playing Cricket: क्रिकेट खेलते-खेलते थम गई सांस... बेटे के जन्मदिन के दिन मोहाली में इंजीनियर की मौत
Engineer Dies Playing Cricket: मोहाली में कॉरपोरेट क्रिकेट मैच के दौरान एक 44 वर्षीय व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना सेक्टर-87 स्थित ACE Ground Mohali (एसीई ग्राउंड मोहाली) में शनिवार दोपहर उस समय हुई जब वह...
Engineer Dies Playing Cricket: मोहाली में कॉरपोरेट क्रिकेट मैच के दौरान एक 44 वर्षीय व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना सेक्टर-87 स्थित ACE Ground Mohali (एसीई ग्राउंड मोहाली) में शनिवार दोपहर उस समय हुई जब वह मैच में गेंदबाजी कर रहा था।
मृतक की पहचान बेलन संगुन (44) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला था और एक निजी कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करता था। वह पारी का 16वां ओवर डाल रहा था। गेंद फेंकने के तुरंत बाद वह अचानक पिच पर ही गिर पड़ा।
मैदान में मौजूद साथी खिलाड़ियों ने तुरंत उसे पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी संजिता ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद किसी तरह की साजिश या गड़बड़ी से इनकार किया है।
परिजनों के अनुसार बेलन संगुन अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गया है। संयोग से जिस दिन यह हादसा हुआ, उसी दिन उसके बेटे का जन्मदिन भी था, जिससे परिवार में खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। मृतक के दोस्तों ने बताया कि वह क्रिकेट का बहुत शौकीन था और रविवार को होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल (ICC Men's T20 World Cup 2026 Final) को लेकर भी काफी उत्साहित था।

