नगर निगम चंडीगढ़ ने मनीमाजरा के सेक्टर-13 क्षेत्र में बड़े स्तर पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। यह कार्रवाई नागरिक नियमों के सख्त पालन और सार्वजनिक स्थानों को अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने के उद्देश्य से की गई। अभियान के दौरान फन रिपब्लिक की पार्किंग में कई वाहनों की अवैध रूप से मरम्मत होती पाई गई, जिससे सार्वजनिक पार्किंग स्थल का दुरुपयोग और यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। प्रवर्तन टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध व्यावसायिक गतिविधियों में प्रयुक्त वाहनों और उपकरणों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के तहत कुल 53 चालान किए गए। जब्त किए गए वाहनों में 4 बसें, 7 रिकवरी वैन व क्रेन, 1 बड़ी हाइड्रा क्रेन, 25 कारें और अवैध रूप से सड़क किनारे काम कर रहे मैकेनिकों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे जैक और रबर मशीनें भी कब्जे में लिये।