Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Encroachment Drive Chandigarh: सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट में एंक्रोचमेंट ड्राइव, अवैध वेंडरों का सामान जब्त

Encroachment Drive Chandigarh:  चंडीगढ़ नगर निगम (Municipal Corporation Chandigarh) ने शुक्रवार को सेक्टर-22 स्थित शास्त्री मार्केट में एंक्रोचमेंट ड्राइव चलाकर अवैध रूप से बैठे वेंडरों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने ट्रक भरकर सामान जब्त किया।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Encroachment Drive Chandigarh:  चंडीगढ़ नगर निगम (Municipal Corporation Chandigarh) ने शुक्रवार को सेक्टर-22 स्थित शास्त्री मार्केट में एंक्रोचमेंट ड्राइव चलाकर अवैध रूप से बैठे वेंडरों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने ट्रक भरकर सामान जब्त किया।

नगर निगम के अनुसार, शास्त्री मार्केट और आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में वेंडर बैठे हुए थे। जिन वेंडरों के पास वैध अनुमति नहीं थी, उनका पूरा सामान जब्त कर लिया गया। इस दौरान किसी का चालान काटने के बजाय सीधे सामान जब्त करने की कार्रवाई की गई।

Advertisement

इंफोर्समेंट विभाग के सब-इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने मौके पर कहा कि भविष्य में किसी भी अवैध वेंडर को बैठने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा। स्थानीय दुकानदारों ने जहां कार्रवाई का समर्थन किया, वहीं कुछ वेंडरों ने इसे सख्त कदम बताया।

Advertisement

Advertisement
×