Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

उकलाना मंडी, 27 मई (निस) एचएसईबी वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर बिजली कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता सब यूनिट उकलाना के प्रधान नोवा सिंह नैन व मंच का संचालन सह सचिव सोनू चाहार ने की। इस...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
उकलाना में अपनी मांगों को लेकर बिजली कार्यालय परिसर में उपमंडल अधिकारी के विरूद्ध प्रदर्शन करते कर्मचारी। -निस
Advertisement

उकलाना मंडी, 27 मई (निस)

एचएसईबी वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर बिजली कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता सब यूनिट उकलाना के प्रधान नोवा सिंह नैन व मंच का संचालन सह सचिव सोनू चाहार ने की। इस मौके पर सब यूनिट भूना के प्रधान सतबीर सचिव रोहताश ने भाग लिया है। उन्होंने इस अवसर पर आरोप लगाया कि उपमंडल अधिकारी, उकलाना कर्मचारियों की जायज मांगों को नहीं मान रहा और कर्मचारियों के नुमाइंदों को नाजायज तंग करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि जबतक उपमंडल अधिकारी अपने रवैये में कोई बदलाव नहीं लाता, तब तक यूनियन संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर कर्मचारी अनिल कुमार, जगविंद्र, पूर्व प्रधान जयसिंह सीए, कुलदीप जेई, पवन 132 केवी, संदीप सिवाच, रामनिवास, सतीश, साधु और धर्मपाल फौजी आदि ने भाग लिया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×