Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

चुनाव आयोग की निष्पक्षता संदेह के घेरे : लक्की

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारत के चुनाव आयोग के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये पर गहरी चिंता व्यक्त की है। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच. एस. लक्की ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गए हालिया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारत के चुनाव आयोग के कथित पक्षपातपूर्ण रवैये पर गहरी चिंता व्यक्त की है। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच. एस. लक्की ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गए हालिया खुलासों के बाद चुनाव आयोग की निष्पक्षता पूरी तरह से संदेह के घेरे में आ गई है। राहुल गांधी ने दस्तावेजी सबूतों के साथ एक खुलासा करते हुए यह बताया कि 2024 के आम चुनावों के दौरान चुनाव आयोग ने निष्पक्ष आचरण नहीं किया और इस प्रकार स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावों के मूलभूत सिद्धांतों को ठेस पहुंचाई। लक्की ने कहा कि चुनाव आयोग का कार्य लोकतंत्र की रक्षा करना है, न कि सत्तारूढ़ सरकार का उपकरण बनना। राहुल गांधी द्वारा सामने लाए गए चौंकाने वाले खुलासों ने देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। खुलेआम उल्लंघनों, पक्षपातपूर्ण निर्णयों और विपक्ष की आवाज को दबाने पर आयोग की चुप्पी और निष्क्रियता अब पूरी तरह उजागर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता ही सवालों के घेरे में है।

Advertisement

Advertisement
×