Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बुजुर्ग से लूट : नाबालिग आरोपी काबू

पंचकूला में बुजुर्ग से चाकू की नोक पर हुई लूट के मामले में शामिल एक नाबालिग को काबू कर लूटे गए 2 मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि पंचकूला में रह रहे...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
पंचकूला में बुजुर्ग से चाकू की नोक पर हुई लूट के मामले में शामिल एक नाबालिग को काबू कर लूटे गए 2 मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि पंचकूला में रह रहे 78 वर्षीय बुजुर्ग ने थाना सेक्टर-14 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार 23 जनवरी की शाम घर लौट रहा था। इसी दौरान थ्री-व्हीलर में सवार दो युवकों ने सेक्टर-2 का नाम लेकर उसे ऑटो में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गए और चाकू की नोक पर उसका पर्स, दो मोबाइल फोन तथा आवश्यक कागजात लूटकर फरार हो गए। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 28 जनवरी को सेक्टर-26, चंडीगढ़ से 16 वर्षीय नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लिया। जांच में सामने आया कि लूट की वारदात को तीनों आरोपियों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था। लूट के बाद दोनों मुख्य आरोपियों ने मोबाइल फोन नाबालिग को आगे बेचने के लिए दिए थे। पुलिस ने लूटे गए दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। नाबालिग आरोपी को 28 जनवरी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शेष दो आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×